अलवर: अलवर में गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक जारी की चेतावनी
Alwar, Alwar | Jul 5, 2026 अलवर। रविवार दोपहर बाद जिले का मौसम बदल गया। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि मौजपुर में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।