भैया दूज से पहले शिमला में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, सैलानियों की भारी भीड़ से गुलजार हुई राजधानी
शिमला। कल भैया दूज के पर्व को देखते हुए आज राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मौसम का आनंद लेने और छुट्टियां बिताने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। रिज मैदान, मालरोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से राजधानी का पर्यटन कारोबार भी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है।
#weather
#hpsnow
#rain
#shimla
#tourist
Himachal Pradesh, India | Nov 10, 2026