किशनगंज: भंवरगढ ग्राम पंचायत में आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी व सुरक्षा सखी की बैठक संपन्न
भंवरगढ की ग्राम पंचायत पर थाना प्रभारी सुरेश कुमार गुर्जर की अगुवाई में सुरक्षा सखी, सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान थाना प्रभारी गुर्जर ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा कर कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया।