बंदरा: बंदरा प्रखंड मुख्यालय चौक पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की स्थानीय लोगों ने मौके पर कराई शादी
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय के समीप चौक पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की स्थानीय लोगों को पकड़ कर शादी करा दी। इस घटना का विडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे से विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक यूवक का बीते दस दिनों से पटसारा पंचायत की एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।