बकानी: रिछवा-गोविंदपुरा मार्ग पर 6.74 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, रटलाई पुलिस ने की कार्रवाई
रिछवा-गोविंदपुरा मार्ग पर 6.74 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार रटलाई पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी जब्त रटलाई। जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रटलाई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.74 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।