Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

प्रदेश #सरकार का कारीबो के किया इतिहासिक फैसला

Balaghat, Balaghat | Oct 28, 2021

MORE NEWS

#बालाघाट 
बिरसा के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दो बीमार बच्चों को बैहर अस्पताल भेजा गया, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात

       बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा और बोन्दारी में बीमारी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्वास्थ्य अभियान शुरू कर दिया है। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप तथा प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निमिष गौतम ने सोमवार को प्रभावित गांवों का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

       भ्रमण के दौरान ग्राम कुंडेकसा में बुखार एवं उल्टी-दस्त से पीड़ित दो बच्चों, जिनमें एक बालिका भी शामिल है, को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल बैहर रेफर कर भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों का उपचार जारी है।

स्वास्थ्य शिविरों में हो रही जांच, घर-घर सर्वे के निर्देश
      प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करा रही हैं।

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने मैदानी स्वास्थ्य अमले को घर-घर जाकर सघन सर्वे करने, संभावित मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मलेरिया जांच एवं उपचार के लिए विशेष दल तैनात
      डॉ. परेश उपलप ने बताया कि ग्राम बोन्दारी एवं कुंडेकसा में स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से 3 अगस्त 2026 से आगामी आदेश तक विशेष मलेरिया जांच एवं उपचार दल की तैनाती की गई है। दल का मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनगुड्डा बनाया गया है।

      इस विशेष दल की प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा होंगी। उनके साथ मलेरिया निरीक्षक एन.एल. उइके, एमटीएस संतोष मानेश्वर तथा एमटीएस शिवरतन धोरमारे को भी तैनात किया गया है। दल को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित गांवों में नियमित रूप से मलेरिया परीक्षण करें, मरीजों का उपचार करें तथा प्रतिदिन विस्तृत प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्तुत करें।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी पहुंची
      प्रभावित गांवों में उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की अलग टीम भी नियुक्त की गई है। इस टीम का नेतृत्व प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निमिष गौतम कर रहे हैं।

     टीम में डॉ. अंकित राणा (चिकित्सा विशेषज्ञ) तथा डॉ. आनंद नागदेवे (शिशु रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित गांवों में पहुंचकर मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करें तथा प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत प्रतिवेदन अपने चिकित्सकीय अभिमत के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

        स्थिति पर लगातार नजर

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति में बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य गंभीर लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार और आवश्यक जांच कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क करें तथा अस्पताल में उपचार कराने में सहयोग करें।

#CMMadhyaPradesh 
#healthminmp 
#JansamparkMP

#बालाघाट बिरसा के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दो बीमार बच्चों को बैहर अस्पताल भेजा गया, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा और बोन्दारी में बीमारी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्वास्थ्य अभियान शुरू कर दिया है। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप तथा प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निमिष गौतम ने सोमवार को प्रभावित गांवों का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान ग्राम कुंडेकसा में बुखार एवं उल्टी-दस्त से पीड़ित दो बच्चों, जिनमें एक बालिका भी शामिल है, को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल बैहर रेफर कर भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य शिविरों में हो रही जांच, घर-घर सर्वे के निर्देश प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने मैदानी स्वास्थ्य अमले को घर-घर जाकर सघन सर्वे करने, संभावित मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मलेरिया जांच एवं उपचार के लिए विशेष दल तैनात डॉ. परेश उपलप ने बताया कि ग्राम बोन्दारी एवं कुंडेकसा में स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से 3 अगस्त 2026 से आगामी आदेश तक विशेष मलेरिया जांच एवं उपचार दल की तैनाती की गई है। दल का मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनगुड्डा बनाया गया है। इस विशेष दल की प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा होंगी। उनके साथ मलेरिया निरीक्षक एन.एल. उइके, एमटीएस संतोष मानेश्वर तथा एमटीएस शिवरतन धोरमारे को भी तैनात किया गया है। दल को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित गांवों में नियमित रूप से मलेरिया परीक्षण करें, मरीजों का उपचार करें तथा प्रतिदिन विस्तृत प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्तुत करें। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी पहुंची प्रभावित गांवों में उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की अलग टीम भी नियुक्त की गई है। इस टीम का नेतृत्व प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. निमिष गौतम कर रहे हैं। टीम में डॉ. अंकित राणा (चिकित्सा विशेषज्ञ) तथा डॉ. आनंद नागदेवे (शिशु रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित गांवों में पहुंचकर मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करें तथा प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत प्रतिवेदन अपने चिकित्सकीय अभिमत के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराएं। स्थिति पर लगातार नजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति में बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य गंभीर लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार और आवश्यक जांच कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क करें तथा अस्पताल में उपचार कराने में सहयोग करें। #CMMadhyaPradesh #healthminmp #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

#बालाघाट 
बोंदारी एवं कुंडेकसा में बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया, 
स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमला पहुंचा प्रभावित गांव
        बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत अगोरी के ग्राम बोंदारी और कुंडेकसा में पिछले दिनों बीमारी के कारण तीन बच्चों की मृत्यु के मामले को नवपदस्थ कलेक्टर कुमार सत्यम ने पदभार ग्रहण करते ही गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सोमवार 03 अगस्त को बोंदारी और कुंडेकसा पहुंचे। अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बीमार बच्चों व अन्य मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

     निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर इलाज से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

      इस दौरान ऐसे परिवार, जो मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं, उन्हें भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के सरपंच को निर्देश दिए कि जो लोग अस्पताल जाने के लिए सहमत नहीं हैं, उन्हें अन्य लोगों से अलग रखने की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि बीमारी के संभावित फैलाव को रोका जा सके।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाए। प्रत्येक घर का सर्वे कर बीमार व्यक्तियों की पहचान की जाए, आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा जाए।

      जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की टीम का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक चिकित्सा एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

      कलेक्टर कुमार सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी नए मरीज की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#healthminmp #minprdd

#बालाघाट बोंदारी एवं कुंडेकसा में बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमला पहुंचा प्रभावित गांव बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत अगोरी के ग्राम बोंदारी और कुंडेकसा में पिछले दिनों बीमारी के कारण तीन बच्चों की मृत्यु के मामले को नवपदस्थ कलेक्टर कुमार सत्यम ने पदभार ग्रहण करते ही गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सोमवार 03 अगस्त को बोंदारी और कुंडेकसा पहुंचे। अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बीमार बच्चों व अन्य मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर इलाज से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस दौरान ऐसे परिवार, जो मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं, उन्हें भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के सरपंच को निर्देश दिए कि जो लोग अस्पताल जाने के लिए सहमत नहीं हैं, उन्हें अन्य लोगों से अलग रखने की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि बीमारी के संभावित फैलाव को रोका जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाए। प्रत्येक घर का सर्वे कर बीमार व्यक्तियों की पहचान की जाए, आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा जाए। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की टीम का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक चिकित्सा एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर कुमार सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी नए मरीज की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

#बालाघाट 
मानव-वन्यजीव संघर्ष के बाद कान्हा प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई, बाघिन T-27 का सफल रेस्क्यू, वन विहार भोपाल भेजी गई

      कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की हालिया घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या जनित मानी गई 14 वर्षीय बाघिन टी-27 का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन विहार, भोपाल के लिए रवाना कर दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए की गई।

     गौरतलब है कि 2 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि में कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत खापा बफर परिक्षेत्र की कुम्हादेही बीट के ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला) में बाघ के हमले में सुगनी बाई (पति बुधराम बैगा) की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिवार को अंत्येष्टि एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर परिवार को शासन की ओर से 8 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

      घटना के तुरंत बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कैमरा ट्रैप लगाए गए, गश्ती दलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा हाथी दल की मदद से जंगल और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। इस दौरान लगभग 14 वर्ष आयु की मादा बाघिन टी-27 गांव के समीप विचरण करती हुई मिली। जांच में यह भी सामने आया कि बाघिन पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास देखी गई थी तथा एक दिन पहले उसने गांव के पास शिकार करने का प्रयास भी किया था।

      इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश शासन से अनुमति प्राप्त करने के बाद सोमवार को कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवींद्र मणि त्रिपाठी और उपसंचालक (बफर) अमिता के. बी. के मार्गदर्शन में हाथी दल की सहायता से बाघिन का सफल रेस्क्यू किया गया। वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल ने बाघिन को सुरक्षित रूप से निश्‍चेत कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

       स्वास्थ्य परीक्षण में बाघिन के कैनाइन दांत अत्यधिक घिसे हुए पाए गए। अधिकारियों का मानना है कि इसी कारण वह आसान शिकार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास आ रही थी।

       रेस्क्यू के बाद बाघिन को विशेष परिवहन वाहन से सुरक्षित रूप से वन विहार, भोपाल भेज दिया गया है। कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं वन्यजीवों की गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी परिस्थिति में स्वयं जोखिम उठाने का प्रयास न करें। विभाग ने मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#कान्हा_टाइगर_रिजर्व 
#minforestmp

#बालाघाट मानव-वन्यजीव संघर्ष के बाद कान्हा प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई, बाघिन T-27 का सफल रेस्क्यू, वन विहार भोपाल भेजी गई कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की हालिया घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या जनित मानी गई 14 वर्षीय बाघिन टी-27 का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन विहार, भोपाल के लिए रवाना कर दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए की गई। गौरतलब है कि 2 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि में कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत खापा बफर परिक्षेत्र की कुम्हादेही बीट के ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला) में बाघ के हमले में सुगनी बाई (पति बुधराम बैगा) की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिवार को अंत्येष्टि एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर परिवार को शासन की ओर से 8 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घटना के तुरंत बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कैमरा ट्रैप लगाए गए, गश्ती दलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा हाथी दल की मदद से जंगल और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। इस दौरान लगभग 14 वर्ष आयु की मादा बाघिन टी-27 गांव के समीप विचरण करती हुई मिली। जांच में यह भी सामने आया कि बाघिन पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास देखी गई थी तथा एक दिन पहले उसने गांव के पास शिकार करने का प्रयास भी किया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश शासन से अनुमति प्राप्त करने के बाद सोमवार को कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवींद्र मणि त्रिपाठी और उपसंचालक (बफर) अमिता के. बी. के मार्गदर्शन में हाथी दल की सहायता से बाघिन का सफल रेस्क्यू किया गया। वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल ने बाघिन को सुरक्षित रूप से निश्‍चेत कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में बाघिन के कैनाइन दांत अत्यधिक घिसे हुए पाए गए। अधिकारियों का मानना है कि इसी कारण वह आसान शिकार की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास आ रही थी। रेस्क्यू के बाद बाघिन को विशेष परिवहन वाहन से सुरक्षित रूप से वन विहार, भोपाल भेज दिया गया है। कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं वन्यजीवों की गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी परिस्थिति में स्वयं जोखिम उठाने का प्रयास न करें। विभाग ने मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #कान्हा_टाइगर_रिजर्व #minforestmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

#बालाघाट
एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यान एवं साहित्यिक आयोजन संपन्न

शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में स्नातकोत्तर परिषद हिन्दी के सौजन्य से प्रेमचंद साहित्य जागरूकता क्लब के अंतर्गत कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा प्रेमचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे, प्रो. कृष्णा पराते, प्रो. नरेन्द्र डोंगरे, प्रो. सरिता नागवंशी एवं डॉ. टीना बिसेन सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

'प्रेमचंद के कथा साहित्य एवं भारतीय समाज' विषय पर आयोजित व्याख्यान में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. सरिता नागवंशी ने प्रेमचंद साहित्य की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को लेखन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. कृष्णा पराते ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य पर शोध एवं अध्ययन के लिए आगे आने का आह्वान किया, जबकि डॉ. टीना बिसेन ने प्रेमचंद के जीवन परिचय एवं उनके साहित्यिक अवदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज के प्रत्येक वर्ग की संवेदनाओं और समस्याओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि स्त्री, पुरुष, किसान, मजदूर, जमींदार, पूंजीपति, बालक और वृद्ध सहित समाज के हर वर्ग का यथार्थ प्रेमचंद की रचनाओं में दिखाई देता है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवेश में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कहानी बाल मनोविज्ञान, पारिवारिक मूल्यों तथा पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को समझने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सचिव प्रो. कृष्णा पराते ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन सह सचिव प्रो. नरेन्द्र डोंगरे ने किया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यान एवं साहित्यिक आयोजन संपन्न शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में स्नातकोत्तर परिषद हिन्दी के सौजन्य से प्रेमचंद साहित्य जागरूकता क्लब के अंतर्गत कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा प्रेमचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे, प्रो. कृष्णा पराते, प्रो. नरेन्द्र डोंगरे, प्रो. सरिता नागवंशी एवं डॉ. टीना बिसेन सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 'प्रेमचंद के कथा साहित्य एवं भारतीय समाज' विषय पर आयोजित व्याख्यान में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. सरिता नागवंशी ने प्रेमचंद साहित्य की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को लेखन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. कृष्णा पराते ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य पर शोध एवं अध्ययन के लिए आगे आने का आह्वान किया, जबकि डॉ. टीना बिसेन ने प्रेमचंद के जीवन परिचय एवं उनके साहित्यिक अवदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रक्षा निकोसे ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज के प्रत्येक वर्ग की संवेदनाओं और समस्याओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि स्त्री, पुरुष, किसान, मजदूर, जमींदार, पूंजीपति, बालक और वृद्ध सहित समाज के हर वर्ग का यथार्थ प्रेमचंद की रचनाओं में दिखाई देता है। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवेश में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कहानी बाल मनोविज्ञान, पारिवारिक मूल्यों तथा पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को समझने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सचिव प्रो. कृष्णा पराते ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन सह सचिव प्रो. नरेन्द्र डोंगरे ने किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

#बालाघाट 
जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में स्काउट-गाइड की एक दिवसीय बैठक संपन्न

जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाना था। कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 150 स्काउट-गाइड एवं स्काउटर-गाइडरों ने सहभागिता की।

बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बालाघाट के अध्यक्ष श्री छगन हनवत, जिला संगठन आयुक्त श्री इनेंद्र डहरवाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री डोलीराम भगत, कोषाध्यक्ष श्री भेजेंद्र चौधरी, सचिव श्री राजकुमार टेमरे, जिला काउंसलर श्री हरिप्रसाद देशमुख, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती लक्ष्मी विष्णु पटले, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नीता बोपचे, श्रीमती जुंगा भलावी, श्रीमती उमावती मार्को, श्रीमती रेवती उइके सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा अन्य जिला स्तरीय गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित स्काउटर-गाइडरों ने अपने सुझाव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्काउट-गाइड की सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यालयों में गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

#बालाघाट जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में स्काउट-गाइड की एक दिवसीय बैठक संपन्न जिला प्रशिक्षण केंद्र बालाघाट में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाना था। कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 150 स्काउट-गाइड एवं स्काउटर-गाइडरों ने सहभागिता की। बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बालाघाट के अध्यक्ष श्री छगन हनवत, जिला संगठन आयुक्त श्री इनेंद्र डहरवाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री डोलीराम भगत, कोषाध्यक्ष श्री भेजेंद्र चौधरी, सचिव श्री राजकुमार टेमरे, जिला काउंसलर श्री हरिप्रसाद देशमुख, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती लक्ष्मी विष्णु पटले, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती नीता बोपचे, श्रीमती जुंगा भलावी, श्रीमती उमावती मार्को, श्रीमती रेवती उइके सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे। बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविरों, सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा अन्य जिला स्तरीय गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित स्काउटर-गाइडरों ने अपने सुझाव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्काउट-गाइड की सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यालयों में गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026