खानपुर: पिपलाज गाँव के मनरेगा कार्य स्थल पर तालुका विधिक सेवा समिति ने जैव विविधता दिवस पर शिविर का आयोजन किया
पिपलाज गाँव के मनरेगा कार्य स्थल पर आज शुक्रवार को दोपहर 2:00 के लगभग तालुका विधिक सेवा समिति ने जैव विविधता दिवस पर शिविर का आयोजन किया। शिविर अधिकतर मित्र भारत कुमार गौड़ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मनरेगा कार्य स्थल पर मौजूद महिलाओं को जागृति योजना के तहत जैव विविधता का संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग आदि के बारे में जानकारी दी गई ।