सदर: चितईपुर पुलिस ने चोरी के दो गैस सिलेंडर किए बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 19, 2026 चितईपुर पुलिस ने चोरी के घरेलू गैस सिलेंडर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से इंडेन कंपनी का चोरी हुआ गैस सिलेंडर बरामद किया तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार 14 मई को इंद्रानगर कॉलोनी में गैस डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मी की बाइक से सिलेंडर चोरी हो गया था।