मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से मिनी मेट्रो चालक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना कटघर इलाके में हनुमान मूर्ति के समीप तेज रफ़्तार डीसीएम ने पीछे से मिनी मेट्रो में टक्कर मार दी। हादसे घायल हुए सिद्धार्थ नामक मिनी मेट्रो चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सिद्धार्थ ने बताया वह कुंदरकी का रहने वाला है और अपने पिता की मिनी मेट्रो चलाने के लिए शहर आया था।