शिवपुरी जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जप्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।