नानपारा: शहर में महर्षि कश्यप की जयंती पर निकाली गई भव्य रैली, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
महर्षि कश्यप जयंती पर कसौधन युवा मंच की ओर से रविवार को नगर के पुरानी बाजार रामलीला चबूतरा से अपराहन 11 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन स्थित छोटी राम जानकी मंदिर तक पहुंच कर पुनः महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृत पाठशाला पहुंचकर संपन्न हुई ।