“भीड़ में रुका तो थाने ले गए... लात-घूंसों से पीटा!” मजहर अली का आरोप, आंख में गंभीर चोट, शरीर पर भी मारपीट के निशान
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी मजहर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर एसआई केसरिया पर थाने ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मजहर अली जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह अपनी एक्टिवा से कंसुआ स्थित अपनी मां के घर से चंद्रशेखर कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। चंद्रशेखर कॉलोनी के बाहर मेन रोड पर भीड़ जमा थी। भीड़ देखकर मजहर भी वहां रुक गए और मामला देखने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद एसआई केसरिया ने उनसे पूछा कि यहां क्यों रुके हो और नेतागिरी करने की बात कही। मजहर का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारी को बताया कि भीड़ देखकर सिर्फ यह देखने के लिए रुके हैं कि मामला क्या है।
इसके बाद एसआई केसरिया ने मारपीट की साथ ही उन्हें थाने ले गए, जहां उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में उनकी आंख में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा सिर, हाथ, पैर और गर्दन पर भी चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल करवाने, मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Ladpura, Kota | Sep 21, 2026