कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी मजहर अली ने एसपी को शिकायत देकर एसआई केसरिया पर थाने ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मजहर अली के मुताबिक 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह कंसुआ से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान चंद्रशेखर कॉलोनी के बाहर मेन रोड पर भीड़ देखकर वह रुक गए। आरोप है कि वहां मौजूद एसआई ने उनसे रुकने का कारण पूछा और नेतागिरी करने की बात कही। मजहर का कहना है कि उन्होंने केवल भीड़ देखने के लिए रुकने की बात कही, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें थाने ले जाया गया, जहां लात-घूंसों से पीटने का आरोप है। पीड़ित के अनुसार मारपीट में उनकी आंख, सिर, हाथ, पैर और गर्दन पर चोटें आई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल करवाने, मुकदमा दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Ladpura, Kota | Sep 21, 2026