झांसी: बड़गांव पुलिस ने अवैध असलाह कारतूसो के साथ एक अभियुक्त को बराठा घाट की ओर जाने वाले सड़क से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 दरअसल बुधवार को बड़ागांव पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि बराठा घाट की ओर जाने वाली सड़क पर राजा कुशवाह नाम का व्यक्ति खड़ा हुआ है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। बताए हुए स्थान पर पुलिस ने पहुंचकर राजा कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।