झांसी: SP रेलवे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को लौटाया
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 SP रेलवे ने शुक्रवार को SPआफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर गुम हुए मोबाइल फोन्स की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्राईम ब्रांच,सर्विलांस एवं थानों से संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों ने अथक प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन्स को बरामद किए है।