झांसी: झाँसी लक्ष्मी गार्डन में आगामी 16 मार्च को झांसी ललितपुर सांसद करेंगे परशुराम चौक का भव्य लोकार्पण , जिलाअध्यक्ष ने दी
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 झांसी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा निर्माण किए गए श्री परशुराम चौक का भव्य लोकार्पण एवं ब्रह्म विभूति सम्मान समारोह आगामी 16 मार्च को लक्ष्मी गार्डन में सुबह 11 बजे संपन्न होगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा निर्मित चौक पर पांच कुंतल पीतल के फरसे और धनुष बाण लगाए जाएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी ललितपुर लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा करेंग।