झांसी: बबीना पुलिस ने एक अभियुक्त को नया खेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर 1200 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत, मादक पदार्थों के निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को बबीना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नया खेड़ा पुलिया के पास से अभियुक्त अजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।