मोहनिया में बुजुर्गों के सम्मान और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
मोहनिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को बुनियाद केंद्र, मोहनिया में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और युवा पीढ़ी के साथ बेहतर अंतरपीढ़ी संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अंत में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं कल्याण के प्रति दायित्व निभाने की शपथ दिलाई गई।
Mohania, Kaimur | Oct 5, 2026