हसनपुर: हसनपुर के गांव अगरौला कला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, इससे पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गांव अगरौला कलां में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी के द्वारा आयोजित कराई जा रही है। मंगलवार से गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी के द्वारा निकाली गई।