द्वारका: द्वारका जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 944 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 944 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरंजन उर्फ नीरज के रूप में हुई है। यह पहले से मेहरौली में हुए किडनैपिंग के मामले में शामिल रहा है। 944 क्वार्टर शराब को 19 कार्टून में भरकर लाया गया था।