हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला बेहोश मिली, रेलकर्मियों ने तत्परता से बचाई जान
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2025 भोपाल रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला अचेत मिली रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान, डॉक्टर ने मौके पर दिया सीपीआर आपको बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला को समय पर मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। स्टेशन के नए भवन स्थित टिकट काउंटर के सामने एक 65 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत RPF को सूचना दी।