जमुई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रीचंदनवादा में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का त्यौहार
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के द्वारा नगर क्षेत्र के श्रीचंदनवादा में हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली के त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं।