कोरबा: युवक ने रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर स्टंट किया, ट्रेन आते ही ट्रैक से भागा, बाल-बाल बची जान
Korba, Korba | Jun 26, 2026 जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। सिग्नल के कारण रुकी यात्री ट्रेन के ट्रैक पर लेटकर युवक वीडियो बनवा रहा था, तभी सामने से दूसरी ट्रेन आती दिखी। यात्रियों की आवाज सुनकर युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।