मोतिहारी: चलती गाड़ी से टेंडर के नाम पर अवैध वसूली के मामले में हरसिद्धि पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने अवैध वसूली करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हरसिद्धि बाजार मे चलती गाड़ी से टेंडर के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में अभियुक्त उदय प्रसाद पिता पलटू प्रसाद साकिन पानापुर भेड़यारी थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के पास से अवैध टिकट पर्ची एवं 2440 रुपया बरामद किया गया