ग्यारसपुर: विदिशा को कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, ग्यारसपुर के किसानों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम बेरखेड़ी जेतू में रविवार दोपहर 1 बजे कृषि विज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ग्यारसपुर क्षेत्र के किसान भी शामिल रहे। किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से आधुनिक खेती सीखी।