बिंदकी: मलवा थाना पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त सहित एक वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित ₹25000 की इनामियां अभियुक्त मानसिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र राज बिहारी तथा वांछित अभियुक्ता तारावती उम्र करीब 26 वर्ष पत्नी मानसिंह निवासी ग्राम बुधईयापुर मजरे कोराई थाना मलवा जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को दिन में करीब 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय भेज दिया।