देवघर: विकास भवन के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में हुई जिला परिषद की बैठक
देवघर के विकास भवन के सभागार में आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे वित्तीय वर्ष की पहली बैठक देवघर जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा सहित जिला परिषद सदस्य एवं विभाग के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में विशेष रूप से पेयजल समस्या को लेकर चर्चा की गई। गांव में खराब पड़े जलमीनर जल्द से जल्द ठीक करने