रीवा सांसद का वीडियो हो रहा है वायरल मिर्जापुर रेल लाइन को लेकर जब सवाल पूछा गया तो जवाब भी ऐसा मिला कि जनता कुछ देर के लिए इतिहास की किताबें पलटने लगी।जनता बोली—सांसद जी रेल लाइन कब बनेगी.? जवाब आया—बेटा 1952 से ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन की मांग चल रही है, अभी तो हमारे सिर्फ 3 साल हुए हैं!अब लोग मज़ाक में कह रहे हैं—रेल लाइन नहीं, यह तो पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली पारिवारिक विरासत बन गई है। दादा ने मांग की, पिता ने इंतजार किया और पोता सर्वे की खबर सुन रहा है!सांसद जी का कहना है कि दो बार सर्वे उनके प्रयास से हुआ। जनता पूछ रही है—सर्वे की ट्रेन तो कई बार दौड़ गई,अब असली ट्रेन कब दौड़ेगी।उम्मीद अभी भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी है टिकट हाथ में लिए। बस जनता यही चाहती है कि इस बार रेल लाइन फाइलों से निकलकर पटरी पर भी दिखाई दे जाए!
Huzur Nagar, Rewa | Jun 24, 2026