कोरांव: चांदी में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो किसानों के 20 बीघे का पुआल और कुट्टी जलकर हुआ राख, फायर कर्मियों ने बुझाई आग
कोरांव थाना क्षेत्र के चांदी गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में दो किसानों के लगभग 20 बीघे पुआल के ढेर और कुट्टी जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गांव में फुलवरिया बगीचे की ओर से आग खेतों में फैलते हुए पुआल के ढेर तक पहुंच गई।