भाटापारा: दुष्कर्म के आरोपी को अपर सत्र न्यायधीश भाटापारा ने किया 10 वर्ष कारावास से दण्डित
अपर लोकअभियोजक भाटापारा न्याजी खान से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़ता को नन्दू यादव ने घर मे अकेली पा कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।ग्रामीण पुलिस ने सम्पूर्ण विवेचना पश्चात न्यायालय में चालान पेश किया।जहां अपरसत्र न्यायाधीश भाटापारा शेख असरफ ने प्रकरण की गम्भीरता प्रस्तुत साक्ष्यों एव गवाहों के परिशीलन करते हुए आरोपी को अलग अलग धाराओ में 10 वर्ष कारावास से दण्डित किया है