भाटापारा: कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भाटापारा शहर थाना परिषर में शांति समिति की बैठक आयोजित
अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा ।इसी क्रम में भाटापारा में भी 1 दिवस का अखंड रामनाम जाप व पूजा पाठ व बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।जिसे लेकर यातायात व्यवस्था ,शांति व्यवस्था आदि विषयों को लेकर आज 20 जनवरी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट,cmo,थाना प्रभारी व वरिष्ठ जनो की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित कर विचार सुचाव लिए गए ।