भाटापारा: ग्राम धुर्राबाँधा में एक युवक ने अपने घर में लगाई फाँसी,भाटापारा ग्रामीण पुलिस जांच में जुटी
ग्राम धुर्राबाँधा में एक 25 वर्षीय युवक जिसका नाम जीवन यादव बताया जा रहा है उसने अपने घर मे पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली ।सूचना के बाद भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुची और शव का पँचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भाटापारा भेजा गया वही घटना किन कारणों से हुई वह स्पष्ट नही हो पाया है ग्रामीण पुलिस के मामले की जांच में जुटी हुई है ।