भाटापारा: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विधायक इंद्र साव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने sdm कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ भाटापारा काँग्रेस के कार्यकर्ताओ ने विधायक इंद्र साव की मौजूदगी में भाटापारा sdm कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया ।उक्त अवसर पर विधायक इंद्र साव ने आज 19 जनवरी को बताया कि अवैध शराब बिक्री के साथ ही कोई भी अनैतिक गतिविधि क्षेत्र में नही होनी चाहिए अगर अधिकारी जल्द संज्ञान नही लेते तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।