महोबा: भटीपुरा में शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने दुकानदार के घर में घुसकर की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी ले गए
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 दबंगों की गुंडागर्दी सामने आई है। किराना दुकानदार शंकर प्रजापति ने दरवाजे पर शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले से करीब छह हजार रुपये ले गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।