जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देशानुसार विसर्जन को लेकर सासाराम में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तत्परता से तैनात हैं। विसर्जन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा सासाराम क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ कंट्रोल रूम से भी स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है।
दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी पूजा समितियों एवं जिलेवासियों का हार्दिक आभार। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
आइए, आपसी सहयोग, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित कर रोहतास की सौहार्दपूर्ण परंपरा को और सशक्त बनाएँ।
#IPRD
#PublicService
#DurgaPuja2026
#RohtasDistrict
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 21, 2026