राज्य सरकार के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सहजता से प्राप्त कर उनका प्रभावी निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.10.2026 को सरैया पंचायत भवन, प्रखंड-कोचस में "पंचायतवार सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद उपस्थित रहीं।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त की गईं। संबंधित आवेदकों से संवाद एवं साक्षात्कार कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त आवेदनों की तत्काल जांच करते हुए नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई की गई।
पंचायतवार सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान करना, विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान करना तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाना है।
#IPRD
#PublicService
#SahyogShivir
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 21, 2026