लखीसराय: बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता पहुंचे लखीसराय ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को किया सम्मानित
बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता अपने एकदिवसीय कार्यक्रम के अनुरूप लखीसराय पहुंचे।जहां पहुंचकर उन्होंने पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत किया और उसके बाद ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को अंगवस्त्र एवं पुष्प माल देकर सम्मानित किया।उनके माता-पिता से मिलकर बातचीत कीया।उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य इन खिलाड़ियों का हैं।