👉 एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई-
➡️ आज दिनांक 21.06.2026 को एंटी रोमियो टीम द्वारा सभागंज तिराहा, कस्बा मानिकपुर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति अभियान तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नम्बर 9454407350 की जानकारी भी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
9 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026