सिलाव: डीएम एवं एसपी ने सिलाव प्रखंड के बड़गांव सूर्य मंदिर एवं छठ घाट का किया निरीक्षण
Silao, Nalanda | Oct 17, 2024 सिलाव प्रखंड अवस्थित बड़गांव सूर्य मंदिर एवं छठ घाट का निरीक्षण गुरूवार की सुबह करीब 10.30 बजे डीएम शशांक शुभंकर एवं एसपी भारत सोनी ने किया. इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ पूजा के अवसर पर इन क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था ,सुरक्षा व विधि व्यवस्था आदि को सुनिश्चत करने को कहा.