सिलाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया
Silao, Nalanda | Oct 12, 2024 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सात करोड़ की लागत से बने सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया. मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यहां इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गयी है. कुछ यहां खामिया रह गयी थी जिसे दूर कर लिया गया है.