सिलाव: राजगीर बिहारशरीफ मार्ग स्थित भदानी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर एक छात्र की मौत, दूसरा जख्मी
Silao, Nalanda | Oct 16, 2024 सिलाव थाना अंतर्गत राजगीर बिहारशरीफ मार्ग स्थित भदानी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की संध्या करीब 4.30 बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर एक छात्र की मौत हो गयी जबकि दूसरा छात्र जख्मी हो गया. मृतक की पहचान सिलाव बाजार गोला रोड निवासी राजीव नवदिया के पुत्र सक्षम कुमार के रूप में की गयी है