कुम्भराज: मृगवास: सगाई टूटने पर युवती को बदनाम करने की साजिश, युवक पर आरोप, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Apr 16, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के बडनगर गांव की एक युवती ने सगाई टूटने के बाद ग्राम चक जमूरा निवासी सुनील मीणा नाम के युवक पर रिश्तेदारों को गलत बाते बोलने, घर जाकर गाली-गलौज करने, धमकी देने और बदनाम करने की साजिश करने के आरोप लगाए है। युवती पुलिस से बोली, बदनामी की दर से युवती कुछ दिन चुप रही। अब थाना में शिकायत पर मृगवास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।