उधवा: उधवा-राधानगर मुख्य पथ पर फुदकीपुर में बीडीओ ने सड़क से साप्ताहिक हटिया को अतिक्रमण मुक्त कराया
उधवा -राधानगर मुख्य पथ स्थित फुदकीपुर में सप्ताहिक हटिया लगने से राहगीर एवं चालकों को यातायात करने में काफी परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने फुदकीपुर सप्ताहिक हटिया पहुंचकर सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने ने दुकान संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा भविष्य में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।