गोला: गोला तहसील क्षेत्र में अवैध खनन जारी, प्रशासन की कार्रवाई बेअसर: सरयू किनारे बालू तस्कर सक्रिय, मिट्टी-बालू का खनन तेज
गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन अनवरत जारी है। प्रशासन और खनन विभाग की हालिया कार्रवाई के बावजूद खनन माफिया दिन-रात बेखौफ होकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र के कई गांवों में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का खनन किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।