बिशुनपुरा: विशुनपुरा: ज्वेलर्स और बर्तन दुकान में चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
पुलिस ने विशुनपुरा में मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया है। मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि चोरी कांड का मास्टरमाइंड गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी अतिंद्र पाल उर्फ मुटुर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 22 हजार 500 रुपये नकद, सोने का