अशोक नगर: जिला मुख्यालय पर NEET परीक्षा में सख्ती का पहरा रंगीन बोतलें धागे और पेन पर रोक कड़ी जांच के बाद मिली एंट्री
अशोकनगर में NEET UG 2026 परीक्षा आज दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 865 में से 786 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर रविवार 12 बजे से एंट्री शुरू हुई, जहां सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर 1 :45 तक प्रवेश दिया गया। रंगीन पानी की बोतलें, हाथों और गले के धागे, कलावा तक बाहर रखवाए गए।