शिवपुरी नगर: जवाहर कॉलोनी में देहात पुलिस की दबिश, ₹18 हजार की हाथ भट्टी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
शिवपुरी जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना देहात पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए जवाहर कॉलोनी स्थित अमन गार्डन के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हाथ भट्टी की बनी जहरीली कच्ची शराब बरामद की है।