उदवंत नगर: गढहा गांव से सटे लंगट नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़
उदवंतनगर प्रखंड के गढहा गांव के समीप बीच बधार में स्थापित लंगट नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर काफी भीड़ देखी गई। महादेव पर जलाभिषेक को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा श्रद्धालुओ ने कतार में खड़े होकर भोलेनाथ का हर हर महादेव के जयघोष के साथ पूजा अर्चना किया। लंगट नाथ मंदिर का काफी महत्व श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर मन्नत मांगने पर पूरी होती है।