उदवंत नगर: भगवतीपुर से 56 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया
शराब बंदी की सफलता को लेकर उदवंतनगर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रो में छापेमारी अभियान चलाया।जिस दौरान भगवतीपुर से 56 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया।धंधेबाज की पहचान भगवतीपुर निवासी लव कुश कुमार के रूप में हुई व शराब धंधे में उपयोग होने वाले हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर पुलिस ने थाने लाया।आरोपी के विरुद्ध उदवंतनगर थाना में शराब मामले का नामजद केस हुआ।