उदवंत नगर: 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ कुढ़वा टोला से एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार
गजराजगंज ओपी अंतर्गत कुढ़वा टोला गांव से देशी महुआ शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गजराजगंज ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि शराब धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के कुढ़वा टोला निवासी महेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध उदवंतनगर थाने में शराब मामले का नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया।